Hero Splendor Plus 2025: 75k में 60 kmpl की commuter queen ! detail Review

आज हम इस आर्टिकल मे हीरो स्प्लेन्डर प्लस के उपर विस्तार से बात करेंगे क्या है स्पेसिफिकेशन्स, ओवर्व्यू, प्राइस, माइलिज सबकुछ इस आर्टिकल मे कवर करने की कोशिश करेंगे ताकि आप बाइक खरीदने से पहले सही डिसिशन ले सके | तो सबसे महत्वपूर्ण बात, हीरो स्प्लेन्डर प्लस वो बाइक है जो 30 साल से हर भारतीय घर की कहानी बनी हुई है | मतलब सबकी पहली पसंद क्यूंकी इसके स्पेक्स बहोत कमाल के है इस प्राइस पॉइंट के हिसाब से | डेली यूज के लिए यह बाइक क्यूँ अच्छी है? इसके बारे मे विस्तार से जानते है |

Engine power

splendor plus का 97.2cc BS6 इंजन 7.91 bhp और 8.5mm torque जनरेट करता है | 4 स्पीड गेयर बॉक्स स्मूद switching देता है, खास कर i3s टेक्नॉलजी सिग्नल पर ऑटो स्टॉप स्टार्ट करके 10% फ्यूल बचाती है | रियल राइडर्स 50-55 kmpl बताते है, जो की डेली commuters के लिए परफेक्ट | बाइक मे strong इंजन है जो हीरो की XSense टेक्नॉलजी के साथ आता है | इंजन मे नई टेक्नॉलजी आने के कारण इसका इंजन पहले से ज्यादा स्ट्रॉंग और स्मूद बन गया है |

“image source: hero motocorp media kit”

Variants, color option & Price

हीरो ने इस बाइक को अलग अलग ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से पेश किया है:
स्टैन्डर्ड वारिएन्ट: बेसिक फीचर्स के साथ सबसे किफायती |
i3s वारिएन्ट: स्मार्ट स्टार्ट-अप टेक्नॉलजी के साथ |
XTECH वारिएन्ट: यह इस बाइक का कॉम्प्लेटली अड्वान्स वर्ज़न है क्यूंकी इसके साथ डिजिटल क्लस्टर, ब्लूटूथ कानेक्टिविटी और कॉल/sms अलर्ट जैसे मॉडर्न फीचर मिलते है
स्पेशल डिस्क वारिएन्ट: 2025 मे पहली बार सैफ्टी को बढ़ाते हुए फ्रन्ट मे डिस्क ब्रेक का ऑप्शन भी add कर दिया गया है |
बात करते है बाइक के कलर ऑप्शन के बारे मे तो 8 colors के साथ हीरो की यह बाइक आती है, इसमे ब्लैक हेवी ग्रे, ब्लैक रेड पर्पल, स्पोर्ट रेड ब्लैक,फोर्स सिल्वर, ब्लैक एण्ड ऐक्सेन्ट, मैट ग्रे, डार्क ग्रे, यह कलर बहुत ही प्रीमियम लुक देते है |
प्राइस इन 2025 – हीरो की स्प्लेन्डर प्लस की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 74k से स्टार्ट होती है और 76k तक पहुच जाती है | ( कीमत आपके शहर और वारिएन्ट के आधार पर अलग हो सकती है )

“image source: hero motocorp media kit”

Performance & Mileage

हीरो स्प्लेन्डर प्लस 2025 का असली जादू इसकी सादगी और सड़कों पर इसकी पकड़ मे छिपा है | परफॉरमेंस की बात करे तो यह बाइक अपने हल्के वजन के कारण भीड़भाड़ वाले ट्राफिक और गलियों मे स्मूद चलती है | इसका बैलेंस इतना सटीक है की नए राइडर्स के लिए भी इसे कंट्रोल करना बेहद आसान है | आरामदायक लंबी सीट और बेहतर सस्पेन्शन इसे खराब रास्तों पर भी एक स्मूद राइडिंग अनुभव देते है |
जहा तक माइलिज का सवाल है, यह आज भी भारतीय सड़कों की माइलिज क्वीन है | फ्यूल इफिशन्सी के साथ यह बाइक आसानी से 60 kmpl तक का औसद दे देती है | इसमे दी गई i3s तकनीक ( स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम ) ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े होने पर भी ईंधन की बचत सुनिश्चित करती है |

“image source: hero motocorp media kit”

conclusion

यदि आप एक ऐसी बाइक की तलाश मे है जो कम खर्चों मे सालों-साल तक चले और जिसका मैन्ट्नन्स भी नाममात्र हो, तो हीरो स्प्लेन्डर प्लस आज भी एक बेहतरीन निवेश है | क्यूंकी ओवरॉल देखा जाए तो यह बाइक माइलिज ,लूक्स और परफॉरमेंस सबके लिए जानी जाती है |

Disclaimer : इस अर्टिकल में बताई गई इस बाइक की सभी जानकारी न्यूज़ तथा अतिरिक्त सोशल मिडिया जैसे कई स्त्रोतों के माध्यम के प्राप्त कि गयी है, हमारे टिम के द्वारा इस अर्टिकल में किसी भी प्रकार से पुष्टि नहीं की गयी है |

Leave a Comment