New Maruti Suzuki S-Presso 2025 launch: Mini SUV-32km Mileage, New Features & Fresh Look!

2025 मे Maruti Suzuki ने अपनी पॉपुलर एंट्री-लेवल मिनी SUV S-Presso को नए अवतार मे पेश किया है | GST रिविजन के बाद प्राइस और भी किफायती ही गई है – एक्स-शोरूम कीमत मात्र 3,50 लाख से शुरू! यह updated मॉडल अब ज्यादा स्टाइलिश, सेफ और फ्यूल इफिशिन्ट है, जो शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों और छोटे परिवारों के लिए परफेक्ट चॉइस बनता है | अगर आप भी पहली बार कार खरीदने का प्लान कर रहे है या बजट सेगमेंट मे SUV स्टाइल वाली गाड़ी चाहते है, तो नई S -Presso 2025 आपके लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है, आइए जानते है क्या है नया इस गाड़ी में |

Exeterior: Bold Mini SUV Look

नई S-Presso 2025 का डिजाइन पहले से ज्यादा रग्ड और अट्रैक्टिव हो गया है | फ्रन्ट मे नई ग्रिल, शार्प LED headlamps और DRLs इसे प्रीमियम फ़ील देते है | बॉक्सी शेप, हाई ground क्लियरेन्स (180mm) और ब्लैक क्लैडिंग की वजह से यह सच मे मिनी SUV लगती है – स्पीड ब्रेकर और खराब सड़कों पर बिना परेशानी के निकल जाती है | साइज़ मे छोटी होने से काही से भी इसे निकालना ईजी हो जाता है |
साइड से देखो तो 14-इंच व्हील्स, बॉडी कलर्ड ORVMs और रुफ़ रेल्स (टॉप वेरिएन्ट में) स्पोर्टी टच add करते है | रियर मे नए taillamps और बंपर इसे ग्रेट लुक देते है | 7 वाइब्रेन्ट कलर्स – सीजलिंग रेड, पर्ल ब्लू, सॉलिड व्हाइट, मेटालिक ग्रे, आदि – युवाओं को खास पसंद आएंगे | और S-Presso ब्लैक कलर मे भी उपलब्द है, इसका ब्लैक कलर बडा इम्पैक्ट क्रीऐट करता है | कुल मिलाकर इसका डिजाइन बहूत ही फ्रेश है |

image source: Maruti Suzuki Official Website

Interior: specious & Practical Cabin

S-Presso का कैबिन हमेशा से ही उसकी strength रहा है और 2025 मॉडल में यह और बेहतर हो गया हाई सीटींग पोजीशन की वजह से ड्राइवर को कमांडिंग व्यू मिलता है – जिससे ट्रैफिक मे कॉन्फिडन्स बढ़ाता है | dashboard पर सेंट्रल माउंटेड 7 इंच स्मार्ट प्ले टचस्क्रीन (टॉप वेरिएन्ट) मे एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले को भी सपोर्ट करता है |
फ्रन्ट और रियर में अच्छी लेग रूम, 27 लिटर फ्यूल टँक के बावजूद 270 लिटर बूट स्पेस – वीकेंड ट्रिप के लिए काफी है | ड्यूल टोन इन्टीरीअर, बेहतर फैब्रिक seats और ज्यादा स्टोरेज स्पेस इस कार को फॅमिली फ़्रेंडली बनाते है | AC पावर विंडोज़, सेंट्रल locking जैसे फीचर्स डेली यूज को आसान बनाते है |

Engine, Performance & Mileage

इस कार मे पेट्रोल इंजन ( 67PS पावर, 89NM टॉर्क ) है, जो अब ज्यादा रिफाइन्ड और एफ़िशिएन्ट है | 5 स्पीड मैनुअल या AGS (AMT) ऑप्शन के साथ सॉलिड परफॉरमेंस मिलता है – शहर मे overtake करना आसान |
CNG वेरिएन्ट में 32 kmpl तक माइलिज – रनिंग कॉस्ट बेहद कम ! पेट्रोल मे आराम से 25 kmpl तक माइलिज दे देता है | हल्का वजन और टाइट टर्निंग रेडीअस ट्रैफिक में मैन्यूवरिंग को मजेदार बनाते है | ओवरॉल सुजुकी ने अपने S-Presso मे सभी चीजों का ध्यान रखा है, इसमे आपको बढ़िया माइलिज, परफॉरमेंस और बहूत सारे फीचर्स मिलते है जो आपको ड्राइव करते समय एक बेहतरिन अनुभव देंगे |

Safety Feature:

2025 अपडेट में सैफ्टी पर फोकस बढ़ा है, सैफ्टी के तौर पर ड्यूल airbags, ABS with EBD, रियर पार्किंग सेंसर, ESP ( टॉप वेरिएन्ट) मे | हिल होल्ड असिस्ट (AMT) और seatbelt रिमाइंडर जैसे फीचर added, हालांकि ग्लोबल NCAP मे पहले ज़ीरो स्टार मिला था, लेकिन नए अपडेट्स से स्ट्रक्चर मजबूत हुआ है | फॅमिली के लिए बेसिक सैफ्टी काफी है |

image source: Maruti Suzuki Official Website

Varients & Price

इस कार के साथ आपको फ्यूल टाइप चार मिलते है, पेट्रोल, CNG, मैनुअल, और AMT | इस कार का जो बेस वेरिएन्ट है वो, S-Presso std (O) जिसकी एक्स-शोरूम प्राइस स्टार्ट होती है मात्र 3.50L से और टॉप वेरिएन्ट, S-Presso vxi plus (O) जिसकी एक्स-शोरूम प्राइस स्टार्ट होती है 5.25L से ( आपके सिटी के अनुसार कीमत उपर नीचे हो सकती है )

Pros & Cons

Pros- किफायती प्राइस और लो रनिंग कॉस्ट
SUV स्टाइल और हाई ग्राउन्ड क्लियरेंस
फीचर लोडेड कैबिन, अच्छा बूट स्पेस
मारुति की रिलायबिलिटी और सर्विस
CNG ऑप्शन से सुपर माइलिज ( 30+ )
Cons- रियर मे पावर विंडोज़ नहीं
कुछ फीचर सिर्फ टॉप वेरिएन्ट मे मिलते है

Conclusion

अगर आपका बजट 5-6 लाख है, शहर मे ड्राइविंग ज्यादा है और पहली कार चाहिए जो स्टाइलिश, प्रैक्टिकल और किफायती हो – तो नई मारुति सुजुकी S-Presso 2025 बेस्ट चॉइस है | हालांकि 2025 मे कुछ अपडेट्स हुए है इस कार मे तो after GST prices कम हुए है, design और फीचर्स मे कुछ रेपोर्ट्स मे माइनर रिफ्रेश्मेंट की बात है जैसे नई ग्रिल, LED DRLs, शार्प headlamps, बेहतर इन्टीरीअर और सैफ्टी फीचर, इंजन और माइलिज मे इम्प्रूवमेंट ( CNG )

image source: Maruti Suzuki Official Website

Disclaimer : इस अर्टिकल में बताई गई जानकारी न्यूज़ तथा अतिरिक्त सोशल मिडिया जैसे कई sources के माध्यम से प्राप्त कि गई है, हमारे टीम के द्वारा इस अर्टिकल में किसी भी प्रकार से पुष्टि नहीं की गई है |

Leave a Comment